डॉक्टर्स डे पर फिट इंडिया कॉन्क्लेव दिल्ली में भव्य लांच

1185
डॉक्टर्स डे के मौके पर दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में मेडस्केप इंडिया द्वारा ’फिट इंडिया कॉन्क्लेव’का भव्य आयोजन एवं दिल्ली चैप्टर का लांच किया गया। जिसमें देश भर प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल हुए और इस कम्पैन की सफलता और भविष्य को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर फिट इंडिया की को¬-फाउण्डर डॉ सुनीता दुबे, जो कि प्रसिद्ध रेडियोलाॅजिस्ट, समाज सेविका हैं, ने फिट इंडिया का मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं, तकनीकी, शोध कार्य पर भी अहम् चर्चा की गई तथा  स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से देश का भविष्य कैसा हो इस बात पर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया।
देश भर से आये डॉक्टरों ने शपथ लिया कि वह लोगों तक बेहतरीन और सबसे अच्छी सेवाएं मुहैया कराने में अपना योगदान देंगे। राज्यसभा के मेंबर आफ पार्लियामेंट आर के सिन्हा, निति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त और डब्ल्यूडी के चेयरमैन प्रभात सिंह ने फिट इंडिया अभियान की प्रशंसा की और इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सफल पहल बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में आये हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कॉन्क्लेव को अपना पूरा पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने इस तरह के सामाजिक मुहीम के लिए बधाई देते हुए कहा की डॉ सुनीता लोगों को जागरूक करने तथा लोगों को होश में लाने का काम कर रही हैं। वह काम कर रही हैं जिसको सचमुच देश और समाज की जरुरत है। स्वास्थ्य और शिक्षा से ही देश का भविष्य तय होता है। एक स्वास्थ्य और शिक्षित नागरिक ही देश को समृद्ध बनाता और आगे ले जाने का कार्य करता है। एक शिक्षा मंत्री के तौर पर मैंने अपने प्रदेश में बहुत सारा काम किया है। हरियाणा में हम इस मुहीम का स्वागत करते हैं।
दिल्ली के कई सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार, काॅर्पोरेट और प्राइवेट अस्पताल, मेडिकल एसोसिएशन के हेड ने अपना योगदान फिट इंडिया को देने की शपथ ली और इसके मेम्बर भी बने।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा देश में प्रदूषण बढ़ रहा है ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और फिट रहना बहुत बड़ी चुनौती है परन्तु फिट इंडिया कॉन्क्लेव इसे लोगों तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभा रहा है। सुनीता जी की इस मुहीम का हम स्वागत करते हैं और अपना सहयोग देने का वादा करते हैं। इस बार फिट इंडिया अवार्ड से सम्मानित फ्रीडम फाइटर बंशीलाल मेहता, जिन्होंने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया, ने सम्मान मिलने की ख़ुशी जाहिर की और इस मुहीम को देश और समाज के लिए जरुरी बताया। उन्होंने मेडस्केप इंडिया के साथ आजीवन जुड़े रहने का प्रण भी लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के सीनियर डायरेक्टर डाॅ गड़पले ने अपने योगदान की पहल की।
’फिट इंडिया कॉन्क्लेव’ पिछले दो सालों से चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र में नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा उन विषयों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है जो अभी भी आमजन की पहुंच से दूर है। इस कॉन्क्लेव का उदेश्य स्वास्थ्य से जुड़े देश भर के विशेषज्ञों को एक साथ जोड़कर लोगों तक अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेडस्केप इंडिया की फाउंडर चेयरपर्सन तथा ’फिट इंडिया कॉन्क्लेव’ फाउंडर डॉक्टर सुनीता दुबे ने इस मुहीम को लेकर बताया कि इस फिट इंडिया का मिशन देश को भौतिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वास्थ्य बनाना है जिसके लिए तरह तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। जिसमें लोगों को शिक्षित करना तथा हेल्थ और फिजिकल फिटनेस को सुनिश्चित करना है।
सुनीता दुबे ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। जिसके लिए फिट इंडिया ऐसी कमेटी का निर्माण कर रहा है जिसमें देश भर के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट जुड़ सकें। फिट इंडिया स्टार्टअप मिशन से स्टार्टअप से होने वाली मानसिक और प्रेसर से होने वाले मेडिकल इश्यू को सपोर्ट व गाइड करेगी, अपने ऐप्प व काउंसलर के माध्यम से। हम मेडिकल से जुड़े क्षेत्र में जहां हम स्टार्टअप को स्थापित और बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं वहीं फिट इंडिया हैल्थ कार्ड पर भी काम कर रहे हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़ी नई तकनीकी को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा लिया जा रहा है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित डॉक्टर्स ने इस कॉन्क्लेव में अपना योगदान दिया। साथ ही फिट इंडिया कमिटी के सदस्य जिन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में महारत हासिल की। मेडस्केप इंडिया डॉ.नीरज दुबे पुरस्कृत, डॉ. अनिल कोहली  (फिट इंडिया कमिटी दिल्ली से ) डॉ. मोहसिन वाली, डॉ. यश गुलाटी, एच एन शर्मा, पवन कुमार आदि ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने सीपीआर डेमोस्ट्रेट किया, जो कि फस्र्ट ऐड है। एजुकेशन मिनिस्टर, हेल्थ मंत्रालय के लोगों ने भी इसे किया। फिट इंडिया, स्क्रीन इंडिया जो मेडिकल कैम्प के द्वारा किया जा रहा है। ट्रीट इंडिया जो बीमारी निकलने पर इलाज करेगी, प्रीवेंट इंडिया जो बीमारी से बचने के तरीकों पर काम करती है, जैसे योगा, प्रीमेडिकल तरीकों से। ट्रेन इंडिया जो लाइफ सेविंग फस्र्टएड सिखाती है।
मेडस्केप इंडिया 14 साल से अपना योगदान स्वास्थ्य के क्षेत्र में दे रही है। सेव गर्ल चाइल्ड, अनोखी पहल, मेडस्केप इंडिया नेशनल अवाॅर्ड, एचआईवी, एड्स, कैंसर अवेयरनेस, मिलियन स्माइल, वुमन एम्पाॅवरमेंट, डाॅक्टर्स एंथम कई सफल कैंपेन के लिए भारत में जाना जाता है।